हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत सरकार अनाथ बच्चों का पालन पोषण करेगी। सरकार इन बच्चों को अच्छा पोषण और अच्छी शिक्षा प्रदान करेगी। सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के लिए शुरु की गई इस योजना के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है। शांता कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दरिद्र नारायण और महात्मा गांधी के अंत्योदय के संदेश से प्रेरित यह कार्यक्रम सरकार का सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि दीन दुखी मनुष्य की सेवा ही भगवान की असली पूजा है। शांता कुमार ने कहा कि कई कारणों से कुछ बच्चे बिल्कुल वे सहारा हो जाते है उनका कोई निकट संबंधी भी उनका पालन पोषण करने वाला नहीं होता। इस प्रकार के वे सहारा बच्चों का हिमाचल प्रदेश में यह कार्यक्रम बहुत सराहनीय है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से विशेष आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम को सफलता से चलाए । इसे केवल सरकारी कार्यक्रम न समझ के एक यज्ञ की भावना से करे।
