र्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर सीएम सुक्खू व प्रतिभा सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद — विपक्ष के आरोपों पर भी दिया करारा जवाब

Himachal News

शिमला।


पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को रिज मैदान पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी के अदम्य साहस, संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व को देश की राजनीति की एक अमूल्य धरोहर बताया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी ने वैश्विक मंच पर भारत की पहचान मजबूत की और भारतीय नेतृत्व को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के गठन में इंदिरा गांधी की निर्णायक भूमिका हमेशा इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज रहेगी। उनकी रणनीतिक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति ने दक्षिण एशिया की राजनीतिक दिशा ही बदल दी।

सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हर परिस्थिति में देशहित को सर्वोपरि रखा और कांग्रेस पार्टी के लिए वे सदैव प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।

आपदा पर विपक्ष के आरोपों पर सुक्खू का पलटवार

इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष द्वारा लगाए गए आपदा प्रबंधन से जुड़े आरोपों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार की पहली ज़िम्मेदारी प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर आपदा पीड़ितों तक सहायता पहुंचा रही है और राहत कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं हो रही है।

सीएम ने कहा कि पंचायत चुनावों का मुद्दा अपनी जगह है, लेकिन आपदा राहत देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विपक्ष बेवजह राजनीति करने में व्यस्त है, जबकि सरकार मैदान में राहत कार्य को प्राथमिकता के साथ चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *