नादौन : पुलिस प्रदेश में नशे की खिलाफ सख्त नज़र आ रही है। और नशा तस्करो पर लगातार कारवाई कर रही है। नादौन पुलिस ने नशे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नादौन अंब मार्ग पर कोहला गांव में एक कार से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कर सवार दो लोगो को भी हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नादौन पुलिस ने थाना प्रभारी की अगवाई में अंब एनएच पर कोहला गांव में नाका लगाया था।
सुबह करीब 5 बजे नादौन से कोहला की ओर आ रही कर नंबर एचपी 22 सी 7473 को पुलिस ने रोका और जब कार की तलाशी ली तो इसमें बैठे दो कार सवार बुरी तरह घबरा गए। शक होने पर जब कार की डिग्गी खोली तो उसमें एक किलो 400 ग्राम चरस पाई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार नादौन अनुजा शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं, जिनकी देखरेख में पुलिस ने बरामदगी की प्रक्रिया पूर्ण की। आरोपियों की पहचान बच्चन सिंह निवासी गांव खोहर कोहला तथा अशोक कुमार निवासी गांव जंगल खोर के तौर पर हुई है। इस खेप के साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के एक मुख्य पैडलर को भी पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज करके आगामी जांच की जा रही है।
