सोलन जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उपमंडल कंडाघाट के चायल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने रास्ते से जा रहे पति-पत्नी को रोका और पति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में खेतों में काम करने वाला प्रवासी दंपती दशहरा देखने चायल गया था। बताया जा रहा है कि ये सब us वक्त हुआ जब मंगलवार शाम के समय प्रवासी पति पत्नी चायल बाजार से पैदल अपने कमरे के लिए जा रहे थे। इस दौरान कुछ ही दुरी पर पहुंचे थे कि चार लोगों ने उन्हें रोक दिया।आरोपियों ने महिला के पति को दुपट्टे से पेड़ से बांध लिया। और इसके बाद चार में से तीन आरोपियों वीरेंद्र, चमन और योगेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जबकि एक व्यक्ति उनको रोकता रहा। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी चायल में दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गुरुवार को कंडाघाट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है इनमें से एक आरोपी चायल व दो सिरमौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन विषम ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
