जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च निकाला व इस हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रदांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की व शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। शेरे पंजाब से माल रोड़ से यह केंडल मार्च रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न हुआ। इस केंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल,प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और कांग्रेस पहलगाम में हुए आतंकी हमले खिलाफ केंद्र सरकार के किसी भी फैंसले के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा देश आहत है और इस दुख की घड़ी में कांग्रेस देश के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस दुःखद घटना से पूरे देश मे आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इस हमले में उन निर्दोष लोगों की हत्या की गई जो अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे,बहुत ही दुःखद है।मुख्यमंत्री ने कहा कि एहतियात के तौर पर प्रदेश सरकार ने अपनी सभी सीमाओं पर भी कड़ी चौकसी बढ़ा दी है।