भरमौर के गिरड़ गांव में आग, सदियों पुराना गिरड़ माता मंदिर जलकर राख

Himachal News

चंबा, (भरमौर)
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की अति दुर्गम पंचायत के गांव गिरड़ में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां स्थित सदियों पुराना गिरड़ माता मंदिर आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। मंदिर खालस देवदार की लकड़ी से निर्मित था और क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता था।

आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

भरमौर के विधायक जनक राज ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मंदिर में आग लगने के कारणों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर था।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *