हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में चायल रोड स्थित नौउग गांव के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा रविवार को सामने आया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार चालक समय रहते बाहर निकल गया और पूरी तरह सुरक्षित है।
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
कार में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।
इस बीच, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार को लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है।