प्रदेश में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, मेडिकल कॉलेजों को मजबूत करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

Himachal News

नाहन,


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के Dr. Yashwant Singh Parmar Government Medical College Nahan का निरीक्षण करने के बाद चिकित्सकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे डॉक्टरों की समस्याएं और सुझाव सुनने के लिए स्वयं मेडिकल कॉलेजों का दौरा कर रहे हैं, ताकि उन्हें नीति निर्माण में शामिल किया जा सके और प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे अन्य मेडिकल कॉलेजों में जाकर चिकित्सकों के साथ संवाद कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई मेडिकल कॉलेज केवल रेफरल संस्थान बनकर रह गए हैं, लेकिन राज्य सरकार का प्रयास है कि इन्हें मजबूत बनाकर मरीजों को प्रदेश के भीतर ही बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए राज्य सरकार उच्च स्तरीय चिकित्सा तकनीक ला रही है, जिस पर आने वाले समय में करीब 3 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपेंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है, जबकि सीनियर रेजिडेंट सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का स्टाइपेंड 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये किया गया है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए मेडिकल कॉलेजों में 60-60 छात्रों के सेक्शन बनाए जाएंगे और उसी अनुपात में स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री Dhani Ram Shandil, उद्योग मंत्री Harshwardhan Chauhan, विधायक एवं एचपीसीसी अध्यक्ष Vinay Kumar, विधायक Ajay Solanki, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Gangu Ram Musafir सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *