चंबा APMC चेयरमैन की नई स्कोर्पियो हादसे का शिकार, नूरपुर के पास हुई टक्कर

Himachal News

चंबा/नूरपुर।
हिमाचल प्रदेश में बोर्ड और निगमों के लिए खरीदी गई लग्जरी गाड़ियों को लेकर पहले से चल रही सियासत के बीच चंबा एपीएमसी चेयरमैन की नई स्कोर्पियो सड़क हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, चेयरमैन चंबा की ओर जा रहे थे, तभी नूरपुर के पास उनकी स्कोर्पियो की एक निजी कार से टक्कर हो गई। टक्कर के चलते दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

करीब 19 लाख रुपये की कीमत वाली यह सरकारी स्कोर्पियो अभी पंजीकृत भी नहीं हुई थी और ‘Applied For’ टैग के साथ सड़क पर चल रही थी। हादसे के बाद इसको लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एपीएमसी चंबा के सचिव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन को आंशिक नुकसान हुआ है और मरम्मत के लिए पठानकोट भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *