बंजार,
बजौरा भाजपा मंडल के अंतर्गत कलैहली, मशगां और नयूल में तीन अलग-अलग स्थानों पर चौपाल बैठकों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
बैठकों में कुल्लू जिला भाजपा महामंत्री बतौर प्रभारी मौजूद रहे, जबकि बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने स्वयं सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।
कलैहली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई और उनके लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
चौपाल बैठकों के दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
इन बैठकों के माध्यम से जहां संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिली, वहीं जनसंवाद को भी नया आयाम प्राप्त हुआ।