मुख्यमंत्री ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भावनात्मक विदाई दी

Himachal News

शिमला,

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भावनात्मक विदाई दी। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को प्रदेश के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने राज्यपाल को उनके भावी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *