कांगड़ा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के लुथान गांव पहुंचकर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर के पिता शक्ति चंद कंवर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक संजय रतन भी मौजूद रहे।