भोरंज,
भोरंज में सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सम्मू ताल के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लेते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने निर्माणाधीन बस अड्डे के कार्य की प्रगति भी देखी और तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने मिनी सचिवालय परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मिनी सचिवालय के समीप बन रहे सामुदायिक भवन और खेल मैदान की साइट पर पहुंचकर उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने उपमंडल में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं पर नियमित फीडबैक देने को कहा, ताकि योजनाओं में आवश्यक सुधार किया जा सके।
इस मौके पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने उपायुक्त को विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत कराया।