उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू में शोक संतप्त परिवारों से की भेंट, दी श्रद्धांजलि

Himachal News

कुल्लू,

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से भेंट की और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तेगूबेहड़ में जताई संवेदनाएं

उपमुख्यमंत्री ने कुल्लू सदर के विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर के पिता जोग ध्यान ठाकुर (88) के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक निवास तेगूबेहड़ पहुंचकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि जोग ध्यान ठाकुर का निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

कटराईं में भी दी श्रद्धांजलि

इसके बाद उपमुख्यमंत्री मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई बुधीश्वर गौड़ (55) के निधन पर कटराईं स्थित उनके निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

परिवारों को दिया संबल

मुकेश अग्निहोत्री ने दोनों दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता इस कठिन समय में परिवारों के साथ खड़ी है।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *