नई दिल्ली,
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।
पदभार ग्रहण करने के बाद पहली मुलाकात
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति से यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात रही, जिसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिमाचल की योजनाओं की दी जानकारी
इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को हिमाचल प्रदेश की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाते हुए राज्य में चल रही विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और हिमाचल प्रदेश के लोगों के विकास, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
यह मुलाकात राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय और विकासात्मक संवाद को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।