भरमौर,
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लूना–छतराड़ी सड़क पर चचीयां गांव के नीचे निर्माण कार्य में लगी एक JCB मशीन अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर गिरने लगी।
घटना के मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मशीन का संतुलन बिगड़ते ही JCB सीधी ढलान की ओर सरकने लगी, लेकिन चालक ने अपनी अद्भुत सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता से बड़ा खतरा टाल दिया। चालक ने तुरंत मशीन की फ्रंट और बैक बकेट को जमीन में गाड़ दिया, जिससे मशीन खाई में गिरने से पहले ही ढलान पर अटक गई और रुक गई।
इस समझदारी भरे कदम से न केवल मशीन को टूटने से बचाया गया, बल्कि चालक की जान भी सुरक्षित रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार JCB चालक सुरक्षित है और मशीन को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य जारी है और हादसा टलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।