मनाली में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद

Himachal News

मनाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मनाली स्थित होटल वीर विला में दबिश दी।

पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 203 की तलाशी ली, जहां से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपेन्द्र जीत सिंह (21) पुत्र हरभजन सिंह, निवासी झंडियाला मंजकी, जिला जालंधर (पंजाब) और वलकार सिंह (25) पुत्र जागीर सिंह, निवासी विजय नगर, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

मनाली पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *