स्मार्ट मीटर का डर: उपभोक्ता ने पुराने बिजली मीटर को जंगले में बंद किया

Himachal News

हमीरपुर,

स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच जिला हमीरपुर के खरबाड़ क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता ने अपने पुराने बिजली मीटर को लोहे के जंगले से घेरकर “सुरक्षित” कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार खरबाड़ निवासी रविंद्र कुमार ने अपने घर में लगे पुराने बिजली मीटर के चारों ओर लोहे की सलाखें लगवा दीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि उनकी अनुपस्थिति में बिजली बोर्ड के कर्मचारी मीटर को स्मार्ट मीटर से न बदल दें।

प्रदेश के कई हिस्सों में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में आशंका बनी हुई है। कुछ उपभोक्ता अधिक बिजली बिल आने की संभावना जताते हुए इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि विभाग बार-बार स्पष्ट कर चुका है कि स्मार्ट मीटर से बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल मिलेगा।

फिलहाल खरबाड़ का यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं बिजली बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *