हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

Himachal News

हमीरपुर,


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमीरपुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माय भारत हमीरपुर, Sports Authority of India, Khelo India तथा Gautam Group of Colleges के संयुक्त तत्वावधान में गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में योगा प्रेसिडेंट हमीरपुर Swati Zar मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी Deepmala Thakur, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की प्रभारी दिव्या, गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजय, गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. नीता, पूर्व हॉकी कोच अस्मिता ठाकुर तथा खेलो इंडिया के एथलेटिक्स कोच सूरज भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एथलेटिक्स, रस्साकशी, बैडमिंटन और पिकलबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि स्वाति ज़ार ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से महिलाएं अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत बना सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *