शिमला,
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिमला स्थित Dr. Manmohan Singh Himachal Pradesh Institute of Public Administration में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला परिवहन विभाग की लीड एजेंसी रोड सेफ्टी सेल द्वारा Indian Institute of Technology Madras के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी के सहयोग से आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिवहन निदेशक Neeraj Kumar ने कहा कि सड़क सुरक्षा को केवल नियमों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना समाज के हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है।