शिमला,
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुन्नी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक चिंतन और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की।
इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय सचिव कमलेश शर्मा ने भी भाग लिया। उन्होंने आश्रम पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण में महिलाओं के साथ यह विशेष दिवस मनाया और मातृशक्ति के योगदान को सराहा।
कमलेश शर्मा ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर परमात्मा के चरणों में नमन करने और आध्यात्मिक माहौल में समय बिताने का अवसर उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के साथ इस दिन को मनाना उनके लिए सुखद और यादगार अनुभव रहा।
उन्होंने आश्रम की संचालिका Shakuntala Didi का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेहपूर्ण निमंत्रण से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका, आत्मिक शक्ति और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव और महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।