प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने वायनाड लोकसभा उप चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी अब संसद में कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत आवाज बनेगी। वायनाड सीट राहुल गांधी के छोड़ने के बाद खाली हुई थी। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा यहां से चुनाव मैदान में थी। वायनाड के चुनाव नतीजों में प्रियंका गांधी को बड़ी जीत मिली है। ये प्रियंका गांधी का पहला चुनाव है। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में रायबरेली सीट से जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी थी।इस वजह से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया गया ।