हिमाचल में चरमराई कानून-व्यवस्था, राज्य सरकार नहीं है गंभीर- जयराम ठाकुर

Himachal News

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य में क़ानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है. हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार क़ानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है।बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला होना बेहद चिंता का विषय है।जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार विपक्ष उनका ध्यान इस तरफ़ दिला रहा है, लेकिन सरकार इस सब के प्रति गंभीरता ही नहीं दिखा रही है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हर कोई छोटी घटना नहीं है राज्य में गैंग वॉर जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सबके बीच राहत का विषय यह है कि पूर्व विधायक ठाकुर ख़तरे से बाहर हैं. जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले में सख़्त कार्रवाई अमल में लाने की अपील की है. जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को क़ानून व्यवस्था के प्रति गंभीरता दिखाने की ज़रूरत है इस पूरे मामले में सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए