विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितम्बर से 19 अक्तूबर, 2024 तक

Himachal News

हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितम्बर से 19 अक्तूबर, 2024 तक मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से आरम्भ की जाएगी।

पेपर नम्बर एक ‘वित्तीय प्रशासन’ में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा मण्डी तथा धर्मशाला केन्द्रों में भी किया जाएगा।
परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in पर उपलब्ध करवा दी गई है।