आर्थिक आधार पर हो आरक्षण

Himachal News


संजीव कुमार (नुरपूर)। राजपूत सर्बहित कल्याण सभा फतेहपुर की बैठक रबिबार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में प्रधान रघुबीर पठानिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
जिसमे सभा की सदस्यता बढाने पर बल दिया गया ।
तो वहीं सदस्यता बढाने के लिए हर माह दो बैठके गाँबस्तर पर करने का निर्णय लिया गया । इस दौरान राजपूत बर्ग के हित के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई ।
इस बारे जानकारी देते हुए सभा प्रधान रघुबीर पठानिया ने कहा सभा राजपूत बर्ग के लोगों की समस्याओं को निपटाने के हर समय तैयार रहती है ।
वहीं उंन्होने सभा की तरफ से सरकार से अपील की है कि आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू किया जाए ।
ताकि आरक्षण कारण गरीब का भला हो सके ।।
वहीं उंन्होने सरकार से सवर्ण आयोग गठन करने की भी अपील की है । उन्होने कहा पिछली सरकार ने भी आयोग का गठन करने का आश्बासन दिया था ।लेकिन उसे पूरा नही किया । वहीं मौजूदा सरकार ने भी सरकार बनने उपरांत 6 माह के भीतर आयोग गठन का बायदा किया था ।लेकिन अभी तक गठन नही किया गया ।
उंन्होने फिर सरकार को अपना बायदा याद करबाते हुए उसे पूरा करने की अपील की है ।