हिमाचल प्रदेश पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है पुलिस नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है कुल्लू पुलिस में भी 9 सितंबर को एक व्यक्ति को अफ़ीम के साथ गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार 09.09.2023 को ANTF Kullu की टीम ने बांधार केंची में नाकाबंदी के दौरान राजू नेगी (60 वर्ष) निवासी जलेहर डाकघर कंडागई तहसील आनी से *1.980 किलोग्राम अफ़ीम* बरामद की है। इस संदर्भ में आरोपी राजू नेगी के खिलाफ पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा । आगामी जांच जारी है।
