शिमला,
प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज किसानों के विकास के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था लघु किसान कल्याण एकता हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को आ रही समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग उठाई।
बैठक में बताया गया कि चकौतादार से संबंधित आंकड़ों का डेटा प्रशासन के पास उपलब्ध रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहा है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई आ रही है। इस पर मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को चकौतादार का सही और पूर्ण डेटा जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जैसे ही सही आंकड़े उपलब्ध होंगे, सरकार किसानों के हित में उचित निर्णय लेने की दिशा में कदम उठाएगी।
बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व बलवान चंद, प्रदेश प्रभारी कांति प्रकाश तथा संस्था के अध्यक्ष दलीप सिंह भी उपस्थित रहे।