जालंधर में राम नवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए राज्यपाल, देवी तालाब मंदिर में की पूजा-अर्चना

Himachal News

जालंधर,

कविन्द्र गुप्ता ने पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान देवी तालाब मंदिर में आयोजित राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया।

प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि राम नवमी जैसे धार्मिक पर्व आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैं।

‘भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक’

राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम की शिक्षाएं आज भी लोगों को धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसे पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अनुशासित आयोजन की सराहना

उन्होंने शोभा यात्रा के अनुशासित और भक्तिमय आयोजन के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं की सराहना की। साथ ही श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें इस पावन अवसर की शुभकामनाएं भी दीं।

कई गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर चरणजीत सिंह चन्नी, मंदिर समिति के अध्यक्ष शीतल बिज, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *