घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती, दो माह में 2007 निरीक्षण

Himachal News

शिमला।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती बढ़ाते हुए मार्च और अप्रैल 2026 में 2007 निरीक्षण किए हैं। इस दौरान 85 सिलेंडर जब्त किए गए।

निदेशक कुमद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी जिला नियंत्रकों के साथ गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी पर भी कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवधि में 187 निरीक्षण किए गए।

सीमावर्ती क्षेत्रों में छोटे सिलेंडर उपलब्ध

सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आवश्यक ईंधन आसानी से मिल सके।

ऑनलाइन बुकिंग और OTP से वितरण

निदेशक ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग और OTP प्रणाली के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अनावश्यक जमाखोरी पर रोक लगे।

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 1967 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल से जुड़ी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता

विभाग के अनुसार प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में संयुक्त निदेशक मिलाप शांडिल सहित सभी जिला नियंत्रक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *