समीरपुर,
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चार जिला परिषद प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों सहित समीरपुर पहुंचकर Prem Kumar Dhumal से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र के चुनावी माहौल और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाकर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में मेहनत, समर्पण और जनसंपर्क के बल पर जीत दर्ज करेंगे और यह जीत प्रो. धूमल को समर्पित करेंगे।
प्रत्याशियों ने यह भी दावा किया कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में हैं।
इस अवसर पर प्रो. Prem Kumar Dhumal ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठन के दम पर आगे बढ़ती है। उन्होंने प्रत्याशियों से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाएं तथा ईमानदारी और सेवा भाव से कार्य करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगे और पार्टी संगठन को और सशक्त बनाएंगे।
इस मौके पर Rakesh Thakur, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी और डॉ. अनिल धीमान सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।