मुंबई,
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और परिजनों के साथ मुंबई स्थित लोकभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यपालों के बीच पारस्परिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों के साथ-साथ दोनों राज्यों की समृद्ध विरासत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
राज्यपालों ने दोनों राज्यों की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। बातचीत के दौरान आपसी सहयोग और बेहतर संस्थागत समन्वय की भावना भी सामने आई।
यह शिष्टाचार भेंट हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों तथा पारस्परिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।