अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर CM सुक्खू ने शबनम जस्सल को दी बधाई

Himachal News

शिमला,

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के शेखूपुर गांव की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शबनम जस्सल को श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शबनम जस्सल की यह उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां खेलों के क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं तथा मेहनत और लगन के बल पर हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि शबनम जस्सल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की उपलब्धि प्रदेश की उभरती हुई महिला खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि प्रतिभा, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर युवा अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने शबनम जस्सल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले समय में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी और अपनी खेल उपलब्धियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश तथा देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।