हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा सुन्दरनगर कीरतपुर फोरलेन आरम्भ होने पर परिवहन निगम की कुछ बसें सुन्दरनगर से फोरलेन पर, कुछ बसें वाया बिलासपुर, कुछ नौणी होते हुए स्वारघाट से कीरतपुर से आने व जाने के आदेश किये गये है और आदेशों के अनुसार बसें चलाई जा रही है। परिवहन निगम की वोल्वो बसों में सफर करने वाले यात्रियों द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि मनाली से चलने वाली वोल्वो बस सेवाए सुन्दरनगर से कीरतपुर फोरलेन होकर जानी चाहिए। यह भी सुझाव दिया गया है कि नेरचौक में लगने वाले जाम को देखते वोल्वो बसों को नेरचौक बाईपास से चलाया जाए ! बिलासपुर प्रदेश का एक मुख्य शहर एवम् जिला मुख्यालय है वहां के लोगों को भी वोल्वो बस सेवाओं का लाभ मिल सके इसके लिए परिवहन निगम द्वारा कुछ रूटों में बदलाव किया गया है । मनाली से चलने वाली प्रत्येक वोल्वो बस नेरचौक बाईपास से जाएगी। नेरचौक के यात्री परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवाओं को डडौर नामक स्थान से ले सकते है।
मनाली से दिल्ली सांय 3:00, 4:00, 5:00, 6:00, 9:00 बजे चलने वाली (वोल्वो बसे) सुन्दरनगर से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से चण्डीगढ़ प्रातः 8:00 और सांय 7:30 बजे चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं सुन्दरनगर से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से हरिद्वार सांय 2:58 बजे चलने वाली हिमधारा 3×2 ए०सी० बस सुन्दरनगर से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी।
मनाली से दिल्ली सांय 8:00 बजे, मनाली से हरिद्वार सांय 4:30 बजे, मनाली से चण्डीगढ़ प्रातः 10:00 बजे चलने वाली वोल्वों बस सेवाएं बिलासपुर, नौणी, मण्डी – भराड़ी फोरलेन से होते हुए संचालित की जाएंगी। बिलासपुर के यात्री जिन्होनें सुन्दरनगर से कीरतपुर फोरलेन होकर संचालित की जा रही वोल्वो बस में सफर करना है तो वे मण्डी भराडी से परिवहन निगम की बस सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इसी प्रकार नेरचौक के यात्री डडौर नामक स्थान से परिवहन निगम की उपरोक्त बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी रोहन चन्द ठाकुर, भा०प्र० से० प्रबन्ध निदेशक, हिमाचल पथ परिवहन निगम, शिमला ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी । वहीं आरएम कुल्लू देवेंद्र नारंग ने बताया की बोल्वों बसे नेरचौक में जाम में फसती थी उसकी लिए यह कदम उठाया है जो यात्रियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। यात्री समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचे हिमाचल पथ परिवहन निगम इसके लिए बचनबद्ध है।
