Himachal/ऊना में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई…..

Himachal News

ऊना।

 जिला मुख्यालय के साथ लगते समूरकलां में 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी समूरकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखा दिया। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अमरजीत सिंह निवासी समूर कलां शुक्रवार शाम को नहाने के लिए बाथरूम में गया, जहां पर अचानक करंट लग गया। अचेत अवस्था में परिजन अमरजीत को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।