धर्मशाला में बनकर रहेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पास रखूंगा मसला : सुधीर शर्मा

Himachal News

जदरांगल में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अड़ाया प्रोजेक्ट, चुनावों के समय कही थी 30 करोड़ भरने की बात
अब मुख्यमंत्री की जुबान पर केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम तक नहीं आता
केंद्रीय विश्वविद्यायल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की मांग पर बोले, राज्यपाल से जल्द होगी मुलाकात

धर्मशाला। दिग्गज भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने ऐलान किया है कि वह जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का मसला प्केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष उठाएंगे। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसकी लड़ाई वह हर मंच पर लड़ेंगे। सुधीर शर्मा मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों व आम लोगों को संबोधित कर रहे थे। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का जल्द निर्माण करवाने को लेकर संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सुधीर शर्मा से मिलने पहुंचा था। इस दौरान सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यायल के महज 30 करोड़ जमा होने हैं, लेकिन राजनीतिक रंजिश के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस पैसे को जमा नहीं करवा रहे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में कई बार कहा कि वह कांग्रेस के कैंडीडेट हैं। उन्होंने दर्जनों बार वादा किया कि वह सीयू के 30 करोड़ रुपए जमा करवा देंगे, लेकिन आज दिन तक उनके मुंह से सीयू शब्द तक नहीं निकला। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह जदरांगल और कंड करडियाणा की जनता का दर्द भलि भांति समझते हैं। इन दो पंचायतों ने करीब 600 कनाल जमीन केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम की है। लंबे समय से काम न होने से हजारों ग्रामीण व धर्मशाला की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। संघर्ष समिति की मांग पर सुधीर शर्मा ने प्रतिनिधियों से वादा किया कि वह जल्द उनकी मुलाकात महामहिम राज्यपाल से करवाएंगे व उनको ज्ञापन सौंपेंगे ।उन्होंने कांग्रेस नेताओं व मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वह धर्मशाला में कें द्रीय विश्वविद्यालय के मसले पर जनता के बीच अपना पक्ष रखें। प्रदेश की कांग्रेस सरकार यह भी बताए कि क्या उसके पास सीयू के 30 करोड़ देने का बजट भी नहीं है। इससे जनता को पता चलेगा कि सच क्या है। सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू ने जो भी रंजिश निकालनी है, वह सुधीर शर्मा से निकाले। इसके लिए कांग्रेस सरकार धर्मशाला व हिमाचल की जनता को सजा न दे। इससे पहले मंगलवार को दिग्गज भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा से मिला। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा से मांग उठाई कि वह जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण जल्दी करवाने का प्रयास करवाएं।

कांग्रेस ने ठप किया धर्मशाला का विकास
सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की धर्मशाला में हार हुई है। कांग्रेस नेता व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस हार को अब तक पचा नहीं सके हैं। यही कारण है कि धर्मशाला में जानबूझकर काम रोके जा रहे हैं। कृषि, बागबानी, भूसंरक्षण, जलशक्ति, पीडब्ल्यूडी के अलावा बिजली बोर्ड की सेवाओं पर असर पड़ा है। धर्मशाला की जनता यह सब भलिभांति जानती है। कांग्रेस सरकार हमारी परीक्षा न ले, इसके लिए धर्मशाला की जनता व भाजपा भी कड़े कदम उठा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *