सुक्खू सरकार में कर्मचारियों की गलतफहमी भी हुई दूर, सैलरी के पड़े लाले, न 1500 मिले, न पांच लाख नौकरियां : जयराम ठाकुर

Himachal News

कांग्रेस की गारंटियों की देश में खुल चुकी पोल, लोग गारंटी देने वाले कांग्रेस नेताओं को ढूंढ रहे

शिमला
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की गारेंटियों को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500, एक लाख नौकरी, 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही थी वह देना तो दूर उल्टा लोगों से छीनना शूरू कर दिया है। पुरे देश में कांग्रेस की गारेंटियो की पोल खुल गई है और सुक्खू तो अब कह रहे हैं कि उन्होने गारंटी नहीं दी और लोग कांग्रेस के नेताओं को ढूंढ रहे हैं जिन्होंने झूठी गारंटी दी थी।

आम लोगों के साथ साथ कर्मचारियों की भी गलतफेमी भी अब दूर हो रही है। समय पर सैलरी और पेंशन नहीं मिल रही है जबकि दो साल कोविड के बावजूद कभी भाजपा सरकार में सैलरी देरी से नहीं दी गई। सुक्खू सरकार ने आते ही सभी योजनाओं और संस्थानों को बन्द करने का काम शुरू किया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश के विकास के लिए ठीक नहीं है।