चम्बा
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रम आदित्य सिंह जिला चंबा के तीन दिवसीय दौरे पर है। देर रात को विक्रमादित्य सिंह जिला मुख्यालय चंबा पहुंचे, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
चंबा पहुंचने पर विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह चंबा के दौरे पर हैं, और चंबा जिले में हो रहे विकासात्मक कार्यों पर नजर डालेंगे। वहीं सरकार के समक्ष चंबा जिला के लोगों के मुद्दे रखेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। जिससे हिमाचल प्रदेश में हर जगह विकास देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जिला चंबा के लोगों द्वारा जो उन्हें मान सम्मान और प्यार दिया गया है उसे वह हमेशा याद रखेंगे।