AICC प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार पर US ऐड के 21 मिलियन डॉलर के दुरपयोग का लगाया आरोप

Himachal News

महाराष्ट्र चुनाव में पैसे के उपयोग की जताई आशंका

शिमला
AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर भारत को मिली 21 मिलियन डॉलर US ऐड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने इस एड के पैसे का महाराष्ट्र चुनाव में दुरुपयोग करने की आशंका जताई है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले रूप से कहा है कि उन्होंने वोटर टर्नआउट के लिए अपने परम मित्र पीएम मोदी को 21 मिलियन डॉलर की एड दी है। भारत को ऐसी मदद की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में शंका ज़ाहिर होती है कि महाराष्ट्र के नतीजे वोटर टर्नआउट के नाम पर दी गई यूएस एड से प्रभावित हैं। महाराष्ट्र चुनाव में रातों-रात हजारों में वाटर बना दिए गए। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई लेकिन इलेक्शन कमीशन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि विश्व के परिपक्व लोकतांत्रिक देश वैलेट पेपर पर चुनाव करवाते हैं। पीएम मोदी के मित्र ट्रंप भी EVM पर शंकर जता चुके हैं। अब सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्र का सुझाव सुनेगे या नहीं।

बागवानी के मुद्दे पर AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए राठौर ने आरो कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बागवानी के लिए 1 हज़ार 134 करोड़ रुपए का वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट प्रदेश में आया था मगर सरकार बदलने के बाद पूर्व भाजपा सरकार में इस प्रोजेक्ट के पैसे का सही जगह उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बागवान की स्थिति गंभीर है प्रोडक्शन लगातार घट रहा है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट का सही उपयोग होता तो प्रदेश की बागवानी को मजबूती मिलती लेकिन इस पैसे का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है साथ ही मामले को विधानसभा में लेजाने की भी बात कही है।

वहीं संगठन के मामले पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है। रजनी पाटिल अनुभवी नेता हैं और प्रदेश कांग्रेस की परिस्थितियों से वाकिफ है। वह पहले भी हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रह चुकी हैं। रजनी पाटिल प्रदेश पार्टी नेताओं की कार्यप्रणाली से अवगत है। लिहाजा उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल का यह पहला दौरा था कुलदीप राठौर ने उम्मीद जताई है कि पार्टी आला कमान का निर्णय पार्टी के हित में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *