सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया प्रेम कुमार धूमल का 82वां जन्मदिवस

Himachal News

आज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का 82वां जन्मदिवस मनाया। इस मौक़े पर भाजपा वरिष्ठ नेता बुद्ध राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में फल वितरण व मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया ।

रोहित भारद्वाज ने कहा प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अपने कार्यों की छाप छोड़ी है जिस कारण उन्हें पूरा देश जानता है और हिमाचल प्रदेश के हर जनमानस के दिल में वह राज करते हैं। राजा नहीं किसान है धूमल जी हिमाचल की शान है इसी तरह के नारों के साथ उन्हें हमेशा पुकारा जाता था सड़को वाले मुख्यमंत्री के नाम से उन्होने अपनी छाप छोड़ी है प्रदेश का हर वर्ग उन्हें हमेशा याद करता है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर रोहित भारद्वाज ने बताया की जन नायक के नाम से जाने जाने वाले प्रेम कुमार धूमल की लोकप्रियता आज भी वैसी ही है जैसे पूर्व समय में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *