नामांकन से पूर्व भाजपा प्रदर्शन, प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में शिमला में की जनसभा, पी एम मोदी के जयकारों से गूंज उठा शहर

Himachal News

शिमला
शिमला लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन के पूर्व दिन शिमला के चौड़ा मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता विहीन, नीति विहीन, विचार विहीन होने के कारण लगातार नीचे की ओर जा रही है। 450 सांसदों वाली पार्टी आज 50 सांसदों पर पहुंच गई है और 4 जून को आने वाले चुनाव परिणामों में यह पार्टी 40 से नीचे पहुंच जाएगी। 28 राज्यों में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस आज 2-3 राज्यों में सिमट गई है इसलिए कांग्रेस ने उन लोगों के साथ समझौते किए हैं जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, इसलिए कांग्रेस का पतन निश्चित है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है। गांधी परिवार के गुरू सैम पित्रोदा ने भारत के देशवासियों का अपमान किया। कुछ को मंगोलियन कहा, कुछ को अरेबियन कहा, कुछ को हब्शियों के साथ मिलाया। राहुल गांधी पूरे देश मे ंअल्पसंख्यक आरक्षण देने की जोर-शोर से वकालत कर रहे हैं और बहुसंख्यकवाद अर्थात हिन्दुत्व इस देश में नहीं चलेगा, यह कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का प्रमुख हिस्सा है। इस प्रकार देश को विभाजन की ओर धकेलने का पाप कांग्रेस पार्टी कर रही है। देश की जनता यह स्पष्ट रूप से जानती है कि केवल नरेन्द्र भाई मोदी देश को आगे ले जा सकते हैं इसलिए देश ने मन बनाया है कि मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास पर भी यही बात लागू होती है। हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा (90ः10 के अनुपात में विकास राशि) कांग्रेस ने छीना और मोदी जी ने दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश की आधी से ज्यादा ग्रामीण सड़के बनाई र्गइं जो श्रद्धेय अटल जी व मोदी जी की देन है। प्रदेश में बन रहे फोनलेन हाईवे हिमाचल प्रदेश के तीव्र विकास का आधार बन रहे हैं। पठानकोट-मण्डी, कांगड़ा-शिमला, कालका-शिमला, शिमला-ढली, पिंजौर-नालागढ़, कीरतपुर-मनाली, जालंधर-मण्डी, मनाली-रोहतांग टनल, केलांग-लद्दाख टनल ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग है जिन पर लगभग एक लाख करोड़ रू0 व्यय हो रहा है और हिमाचल का कायाकल्प हो रहा है। कांग्रेस के राज में एक भी फोरलेन हाईवे दिखाई नहीं देता था और आज 10-10 टनल के साथ, बड़े-बड़े पुलों के साथ हिमाचल के विकास की तस्वीर खींचते हुए हाईवे नरेन्द्र मोदी की देन हैं। बद्दी-बरोटीवाला रेल लाईन, ऊना-अम्ब-अंदौरा रेल लाईन, बिलासपुर रेल लाईन, एम्स, तीन-तीन मैडिकल काॅलेज, आई0आई0एम, हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज, पीजीआई सैटेलाईट हाॅस्पिटल, सैन्ट्रल युनिविर्सिटी के अरबों रू0 के भवन, 8 लाख घरों में पानी के कनेक्शन, 21 हजार गरीबों के पक्के मकान, 11 लाख गरीबों को आयुष्मान भारत के माध्यम से मुफ्त इलाज, 20 लाख लोगों को मुफ्त राशन, रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए स्वनिधि योजना, कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना जैसी गरीब कल्याण की योजनाओं ने हिमाचल को द्रुत गति से आगे बढ़ाया है।

भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा की इस लोकसभा चुनावो में प्रदेश में भाजपा चारों सीटों जीत कर कमल खिलाएंगे और केंद्र में हम एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे। पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोक प्रिय नेता है और कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक ही आवाज एक ही नारा चल रहा है “फिर एक बार मोदी सरकार”।

उन्होंने कहा की पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने देश एक नई राह दिखाई है, पीएम ने देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाया है। पीएम मोदी ने देश को मजबूत बनाते हुए नारी शक्ति, युवा, किशन, वरिष्ठ नागिरी और सभी वर्गो को नई बुलंदियों पर पहुंचने का काम किया है। भारत में पिछले 10 वर्षों में एतिहासिक काम हुए है जिसे 370 का समाप्त करना, तीन तल्लाख हटाना, राम मंदिर का निर्माण करना, सीएए लागू करना, यह केवल एक बड़ी इच्छा सख्ती वाला नेता ही पूरा कर सकता था और वह है नरेंद्र मोदी।

उन्होंने कहा की भारत में एक ठग बंधन और इंडी गठ बंधन काम कर रहा है, हम दावे के साथ कह सकते है की कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री का प्रत्याशी नहीं है और अपने कार्यकाल में इन्होंने केवल देश को लूटा का काम किया है। इस बात कांग्रेस पार्टी की प्रदेश और देश से छुट्टी होना तय है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं, पूरे वोट नहीं पड़े है, मतगणना हुई नहीं है लेकिन देशवासियों ने अभी से यह तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे तो मोदी ही।

इसी तरह अभी परिणाम आने में लंबा समय है लेकिन दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों में आज होड़ मची है कि शपथ ग्रहण के बाद नरेन्द्र मोदी सबसे पहले उनके देश में आए। यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि किसी नेता के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है।

प्रो-इनकम्बेंसी की लहर चल रही है। हर बार के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को और ज़्यादा स्नेह और समर्थन देते जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित किया कर दिया है। देश के लोग आज सोचते हैं कि ऐसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला।

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि चलते संस्थान बंद करना भी हिम्मत का काम है। 10 हज़ार युवाओं को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया।

इसी चौड़ा मैदान में हज़ारों युवा महीनों तक बर्फ और बरसात में अनशन करते रहे। अपनी नौकरी के परिणाम जारी करने के लिए इस चौड़ा मैदान पर महीनों डेरा लगाया सरकार ने धरना देने पर ही रोक लगा दी।
प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही यह सरकार बहुमत खो चुकी और जनता की नज़र में भी गिर गई है। जिस तरह से कांग्रेस का विलोपन हो रहा है आने वाले समय में कांग्रेस खोजे नहीं मिलेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है।

कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले दस साल के कार्यकाल में भारत ने एक ऐतिहासिक विकास यात्रा देखी, आने वाले समय में यह यात्रा इसी तरह से जारी रखने के लिए नरेन्द्र मोदी को हिमाचलवासियों से भारी संख्या में समर्थन देना है।

केंद्र सरकार द्वारा दी गई योजनाओं के चलते हिमाचल की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। आज हिमाचल में फ़ोर लेन सड़कें हैं, एम्स जैसे संस्थान है तो अटल टनल जैसी सुरंग के अलावा दर्जनों सुरंगें हैं।

यह विकास ऐसे आगे बढ़ता रहे इसके लिए नरेन्द्र मोदी को मज़बूत बनाना है और हिमाचल में भाजपा को चारों सीटों पर भारी मतों से जिताना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *