भाजपा ने 5 साल प्रदेश की आर्थिक संपदा को लुटाया, सच्चाई ना सुने जाने पर किया सदन से वॉकआउट: मुख्यमंत्री

Himachal News

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष ने सदन वॉकआउट किया जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर सच्चाई सुन नहीं सकते हैं इसलिए सदन की कार्रवाई से वॉकआउट किया। भाजपा सरकार ने 5 साल में प्रदेश की आर्थिक संपदा को लुटाने का काम किया है। वर्तमान सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से उसमें सुधार कर रही है जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए जयराम ठाकुर सरकार ने बिजली फ्री की जबकि सभी लोगों को इसकी आवश्यकता नहीं थी करोड़ों का नुकसान सरकार को हुआ। इसी तरह बसों में भी महिलाओं को 50 फीसदी टिकट में छूट दी गई जबकि कुछ साधन संपन्न महिलाएं कह रही हैं कि उन्हें टिकट में छूट नहीं चाहिए।ऐसे में प्रदेश की वर्तमान सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक संपदा को बचाने का काम कर रही है। हिमकेयर योजना के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ और निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाया गया जिसको लेकर तथ्य सदन के भीतर रखे गए लेकिन विपक्ष सच सुन नहीं पाया और सदन से बाहर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *