देहरा उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों को कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक से पैसे दिलाने को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस पर आचार संहिता के दौरान महिला मंडलों को 50 हजार और एक लाख दिला कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं और इसे आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि देहरा में जब उपचुनाव थे उसे समय मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी को जीतने के लिए महिला मंडलों को चुनाव से 5 दिन पहले 50 हजार से लेकर 100000 की राशि उनके खातों में डलवाई गई और यह राशि कांगड़ा बैंक से डलवाई गई जो की सरकारी बैंक है यह एक तरफ चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का भी मामला बनता है यहां पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी चुनाव लड़ रही थी और उसे जीतने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए गए। जो कि चुनाव आचार संहिता का पूर्ण रूप से उल्लंघन है। इसको लेकर आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई लेकिन जानकारी तक नही दिलाई जा रही है।
भाजपा द्वारा बाकायदा बैंक द्वरा सूची जारी की गई जिसमें महिला मंडलों को दी गई राशि का विवरण दर्शाया गया है । जिसके तहत थोर महिला मंडल को 27 जून और 4 जुलाई को 50 हजार भेजे गए। बादल थोर महिला मंडल को 4 जुलाई को 50 हजार, चांदुआ महिला मंडल को 5 जुलाई, जालंधर लहद को 8 जुलाई, इसी प्रकार 5 जुलाई को बिलपद दरकाटा, बोऊंगटा, जोल मुहाल, ऊपर करियरा, कदरेती तीन महिला मंडलों को 50 हजार रु की राशि दी गई। 9 जुलाई को गट्ठर, गोपीपुर मुहाल को, 40 जुलाई को धार और 27 जून को चापलाह प्रति जमीला मंडल को महिला मंडल को 50 हजार रु की धनराशि भेजी।