शहर के भट्टाकुफर में चल रहे फोरलेन साइट पर मजदूराें के दाे गुटाें में मारपीट हुई है। इसमें दो मजदूरों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। यहां पर इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक फोरलेन साइट पर एक निजी कंपनी के करीब छह मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह दूसरी कंपनी के मजदूर भी यहां पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर के एक मजदूरों के गुट ने भट्टाकुफ़्फ़र में काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों तरफ से लड़ाई होती रही। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से यहां पर घायल हुए दो मजदूरों को आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। घायल मजदूर महासू राम और रामलाल को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई है। फिलहाल पुलिस ने इनके बयान दर्ज कर लिए और मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, इस मामले में स्थानीय भीम प्रकाश ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यहां मजदिलरों की लड़ाई हुई जिसमें कुछ लिगों को भारी चौटे आई हैं
वहीं मजदूरों ने कहा कि वह काम कर रहे थे तो काफी संख्या में लोग आए और उन्होंने हमारे लोगों के साथ मारपीट की जिसमे हमें चौटे आयी हैं।