हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र 27 अगस्त से 9 सितंबर तक, अधिसूचना जारी

Himachal News

शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मानसून सत्र 9 सितंबर तक शिमला में होगा, जिसमें कुल 10 बैठकें प्रस्तावित हैं। नियमों के अनुसार छह महीने के अंतराल में सत्र का आयोजन करना जरूरी होता है। बजट सत्र का समापन 28 फरवरी को हुआ था। ऐसे में तय नियम के अनुसार ही छह महीने के अंतराल में मानसून सत्र होगा। इस बार मानसून सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष सरकार को कांग्रेस की गारंटियों, फ्री बिजली बंद करने, कर्ज सहित कई मुद्दों पर घेरेगा। वहीं उपचुनावों के बाद फिर से विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 होने के बाद मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विपक्ष को माकूल जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *