प्रदेश के लाखों कर्मचारी आज मनाएंगे दीवाली, वेतन के साथ मिलेगा 4 फीसदी DA

Himachal News

हिमाचल प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी व पेंशनधारक आज दीवाली मनाएंगे। क्योंकिं प्रदेश सरकार पहली बार दीवाली से तीन दिन पहले ही लाखों कर्मचारियों को वेतन के साथ 4 फीसदी महंगाई भत्ता भी देने वाली है। इस संबंध में सरकार की ओर से पहले ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे सरकारी कोष पर 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। 1.80 लाख कर्मचारियों और 1.70 लाख पेंशनरों को 28 अक्तूबर को जारी होने वाले वेतन में बढ़ा महंगाई भत्ता जुड़कर आएगा। सभी कोषागारों और उप कोषागार को इस संबंध में आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते 12 अक्तूबर को दशहरा पर्व के दौरान प्रेस वार्ता के माध्यम से दीवाली पर 4 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने का एलान किया था। जिसके तहत इस महीने का वेतन और पेंशन भी 28 अक्तूबर को जारी करने का एलान किया है। इसके अलावा सभी निगमों और बोर्डों के कर्मचारियों को भी वेतन जारी करने की अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतनमान एरियर की 20 हजार रुपये की अतिरिक्त किस्त भी इस साल जारी करने का एलान किया था। लाखों कर्मचारियों के साथ साथ आज ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों को भी वेतन जारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *