देश भर में भाजपा द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान

Himachal News

भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत सितंबर 02, 2024 को माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिल्ली में की गई। उसके उपरांत सितंबर 03, 2024 को शिमला में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी तथा पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई l इसी कड़ी में आज सितंबर 04, 2024 (बुधवार) को कचहरी अड्डा धर्मशाला में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष श्री सचिन शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, करनैल राणा, ज़िला कांगड़ा भाजपा के महामंत्री देवेंद्र कोहली, राकेश चौहान, धर्मशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विशाल नेहरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, मधु शर्मा, डॉक्टर विजय शर्मा, राजेश वर्मा, चंपा भारद्वाज, अशोक जरयाल एंडी, प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह, कैलाश वालिया, समीक्षा शर्मा, अभिनय भाटिया समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *