निधि डोगरा प्राचीनतम योग संस्कृति की ब्रांड एंबेसडर : नरेन्द्र अत्री

Himachal News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर निधि डोगरा को यस हिमाचल द्वारा सम्मान

हमीरपुर। मीनाक्षी सोनी

योग भारत की प्राचीनतम गौरवमयी संस्कृति का एक जीवंत प्रमाण है, और वर्तमान में भारत की इस गौरवशाली संस्कृति को विश्व स्तर पर मान्यता दिलाने , प्रचारित व प्रसारित करने में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सराहनीय योगदान है। यह बात पूर्व में खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व कर चुके , प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर योग में योगा वर्ल्ड बुक में योगा वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी , एसजीएफआई खेलों में योग में हिमाचल के लिए रजत पदक जीत चुकी निधि डोगरा को सम्मानित करने के उपरांत कही। नरेंद्र अत्री ने सामाजिक संस्था यस हिमाचल की ओर से निधि डोगरा को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टोपीशाल पहनाकर व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। निधि डोगरा ने कड़ी मेहनत व प्रतिभा के दम पर पूरे देश भर में नाम कमाया है।
नरेंद्र अत्री ने कहा कि आज पूरा देश पूरे विश्व में हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मना रहा है। मेजर ध्यानचंद ने अपनी विलक्षण प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में भारतीय प्रतिभा का डंका बजा कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया। जो कि हमेशा भारत की युवा पीढ़ी को मेहनत करने के लिए विश्व में अपने राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *