पार्टी के प्रतिनिष्ठावन और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही नियुक्त किया जाएगा: प्रतिभा सिंह

Himachal News

कांग्रेस हाईकमान द्वारा कांग्रेस कमेटियों को भंग करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कई पदाधिकारी निष्क्रिय थे। इसलिए संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी को भंग करना जरूरी हो गया था।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैंने, सीएम और डिप्टी सीएम ने सिफारिश की थी कि कार्यकारिणी को भंग किया जाए। विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन में जोड़े कई पदाधिकारी कई नेता निष्क्रिय रहे, चुनाव में काम नहीं किया तब निष्क्रिय नेताओं को बाहर करने जरूरत महसूस की गई मजबूत संगठन बनाकर अगले चुनाव की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में अब काम करने वाले सक्रिय नेता शामिल किए जाएंगे। इसे लेकर वह पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी और हाईकमान को नाम सुझाए जाएंगे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी और संगठन में दोनों जगह नेताओं को तैनाती नहीं दी जानी चाहिए। इसे लेकर वह पहले भी कई बार बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद वन मैन-वन पोस्ट की हिमायती है। लिहाजा नई कार्यकारिणी के गठन के वक्त इसका ध्यान रखा जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा की नई कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष होंगे या नहीं इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा की नई कार्यकारिणी बहुत लंबी नहीं होगी पार्टी के प्रतिनिष्ठावन और और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *