राजनैतिक नियुक्तियों के लिए कांग्रेस के पास पैसा, गाड़ी, बंगला सब, मगर कर्मचारियों को देने के लिए सैलरी नहीं: अनुराग ठाकुर

Himachal News

भाजपा से जुड़ें, राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में भागीदार बनें: अनुराग ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को सदस्य बनाकर के सदस्यता अभियान की शुरुआत

हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के सदस्यता अभियान की शुरुआत समीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के आवास पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राजेश ठाकुर उन्हें सदस्य बनाकर जिले में अभियान की शुरुआत की। इसके अतिरिक्त अनुराग ठाकुर ने भरेड़ी व टौणी देवी में कार्यकर्ताओं की बैठक में अपना संबोधन दिया।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि “आज अपने समीरपुर स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा सदस्यता अभियान 2024’ के ज़िला स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। हमीरपुर ज़िले के पार्टी पदाधिकारियों व समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आज पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को दोहराया।आपसे अनुरोध है राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में आप भी भागीदार बनें। भाजपा के इस सदस्यता अभियान की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री जी से शुरू हुई। जहां एक ओर दुनिया का सबसे बड़ा दल भारतीय जनता पार्टी है तो वहीं हमारा यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मोदी के रूप में दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता हमारे पास है”

अनुराग ने कहा कि “हम केवल कागजों में ही हमारे संगठन नहीं बनाते बल्कि यह धरातल पर एक परिवार की तरह काम करने वाला दल है। वर्षों वर्षों से हम एक साथ काम करते-करते एक पारिवारिक सदस्य के रूप में एक दूसरे के साथ घुल मिल गए हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रयासों के कारण एक बार नहीं अनेक बार प्रदेश में और देश में सत्ता आए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आना, सत्ता का सुख भोगना किसी अन्य राजनीतिक दलों में हो सकता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कभी दो सीटों वाली पार्टी से 303 सीट वाली पार्टी भी बन कर दिखाया और अगर यह संभव हुआ है तो यह कार्यकर्ताओं के के दमखम और जनता के आशीर्वाद से। हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है।आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपने सदस्यता अभियान को नहीं करता है। ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है। मैं भाजपा के सभी शुभेच्छकों, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आइए, फिर से एक बार भाजपा से जुड़ें और हमारे संगठन को एक नई ऊंचाई के शिखर तक ले जाएं”

कर्मचारियों को वेतन ना मिलने व प्रदेश के मौजूदा वित्तीय हालात पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन से आज हिमाचल बेहाल है। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य के 2 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनर्स को पहली तारीख को ना सैलरी और ना ही पेंशन मिली है। राजनैतिक नियुक्तियों के लिए कांग्रेस के पास पैसा, गाड़ी, बंगला सब है मगर कर्मचारियों को देने के लिए सैलरी नहीं है। आज हिमाचल एक बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिसकी ज़िम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। सैलरी ना मिलने से कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन बहुत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि एक कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए उसकी सैलरी ही महीने खर्च का साधन होती है। घर खर्च, ईएमआई, मेडिकल से लेकर स्कूल फ़ीस इत्यादि तक सब कुछ के लिए कर्मचारी व पेंशनर्स सैलरी की बाट जोहते हैं मगर कांग्रेस सरकार की निक्कमेपन के चलते आज उन्हें ये दिन भी देखना पड़ रहा है। कांग्रेस की बेसिरपैर की नीतियाँ, बेहिसाब खर्च, बेतुकी नियुक्तियाँ, आकंठ विलासिता, मित्रों को मालामाल करने की सनक ने आज प्रदेश को बदहाल करके छोड़ा है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 20 महीने से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता, अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता की बजाय यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है जहां जनहित नहीं मित्रहित सर्वोपरि है।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री के अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सदस्यता अभियान के प्रभारी राजेश ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के शहर प्रभारी सुमित शर्मा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा पूर्व विधायक बलदेव शर्मापूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पूर्व विधायक का उर्मिला ठाकुर पूर्व विधायक अनिल धीमान पूर्व विधायक का कमलेश कुमारी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी सहित सभी पांचो मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री जिला के सभी पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *