Shimla:-शिमला के मशहूर प्राइवेट होम्योपैथी डॉक्टर ने फंदा लगाकर जान दी……..

Himachal News

शिमला।

 राजधानी के एक मशहूर प्राइवेट होम्योपैथी डॉक्टर  ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर सुरेंद्र सिंह का शव शुक्रवार शाम उनके घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। वह करीब 72 साल के थे। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने दरवाजे के वेंटीलेट में पट्टा बांध कर फंदा लगाया था। ओल्ड बस स्टैंड के पास उनका होम्योपैथी का निजी क्लिनिक था। वह कई सालों से यहां क्लिनिक चलाकर जीवनयापन करते थे। डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के क्लिनिक में मरीजों की भीड़ लगी रहती थी। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला पाया गया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *